
फाइल फोटो
राजनांदगांव। बीएसएनएल टॉवर की साईड में लगे एक सेट बैटरी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Advertisements

खडगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिघवाडी में लगे बीएसएनएल टॉवर की साईट में लगे एक सेट बैटरी कीमती लगभग 25,000 रुपए को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी होने पर इसकी रिपोर्ट प्रार्थी गितेश सिन्हा द्वारा दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है ।










































