back to top

दुर्ग : दो केंद्रों में 18 से 45 वालों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण…

विधायक वोरा एव महापौर बाकलीवाल बोले-कोवैक्सीन लगने से संक्रमण का खतरा कम होगा, सभी पात्रताधारी लगवाएं
दुर्ग। दुर्ग शहर में भी 18 से 45 वालों का कोवैक्सीनेशन ड्राइव शुरू हो गया है। शहर के अंत्योदय पात्रताधारी युवाओं में कोवैक्सीन लगाना अनिवार्य।निगम दुर्ग क्षेत्र के 60 वार्डों में निवासरत 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग को भी प्रदेश सरकार द्वारा कोवैक्सीनेशन की शुरुवात की गई। कोवैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया।इस मौके पर कमिश्नर हरेश मंडावी, एल्डरमेन अंशुल पांडेय, कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी, उप अभियंता वीपी मिश्रा,उपअभियंता स्वेता महलवार , नीतू साहू वैक्सीनटोर एव मंजुलता साहू मौजूद रहे।

Advertisements


महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें बहुत बहुत आभार व्यक्त किया,टीकाकरण की शुरवात करके राज्य सरकार ने अपनी मंशा स्पष्ट कर यह बता दिया है कि वो राज्य के हर व्यक्ति के साथ खड़ी है।


दुर्ग शहर में सिकोलाभाठा शासकीय प्राथमिक शाला और नया पारा शासकीय प्राथमिक शाला को कोवैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर दुर्ग नगर निगम अंत्योदय परिवार के 18 से 45 आयुवर्ग के हितग्राहियों को प्रथम चरण में आज लगाया गया। दुर्ग कमिश्नर मंडावी ने आज सुबह से ही शासकीय स्कूल नयापारा बघेरा रोड और प्राथमिक शाला सिकोला भाठा में पहुंचकर कोरोना संक्रमण टीकाकरण किए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

लॉकडाउन के बावजूद कोवैक्सीन के लिए पहुंचे लोग
लॉकडाउन होने के बावजूद 18 से 45 वर्ष आयु के लोग कोवैक्सीन लगवाने पहुंचते रहे। नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के 2 स्थानों पर अंत्योदय कार्डधारियों के लिए कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। टीकाकरण केन्द्रों में अंत्योदय राशन कार्ड के आधार पर हितग्राहियों द्वारा लाइन बनाकर एक-एक कर अपनी बारी आने पर टीका लगवा रहे है। लोग अपने साथ राशन कार्ड एव आधार कार्ड लेकर पहुंचे। 18 से 45 वर्ष के लोगों को कोरोना टीका लगाने समय 1 : 00 बजे 5:30 बजे तक से टीकाकरण केंद्र में टीका लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया।

दुर्ग विधायक वोरा बोले-वैक्सीन से संक्रमण का खतरा कम हो सकेगा

दुर्ग विधायक अरूण वोरा व दुर्ग मेयर धीरज बाकलीवाल ने शहर के अंत्योदय राशन कार्डधारियों से कहा, शत्-प्रतिशत कोरोना टीका लग जाने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सकेगा। अपनी पारी आने पर कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

Advertisements

You cannot copy content of this page