राजनांदगांव : 18 से 44 वर्ष के अंत्योदय कार्डधारी अधिक से अधिक कराएं वैक्सीनेशन-डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा…

राजनांदगांव 02 मई 2021। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि जिले में 18 से 44 वर्ष के अंत्योदय कार्डधारियों के कोविड वैक्सीनेशन की संख्या में तेजी लाए।

Advertisements

स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा राजस्व अमला टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिले में पहले ही डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ एवं फ्रंट लाइन वर्कर तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों का वैक्सीनेशन किया गया हैं। यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है। जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाया हैं, उनके संक्रमित होने की संभावना बहुत ही कम होती है।

कोरोना संक्रमित होने पर गंभीर स्थिति उत्पन्न नहीं होती है और शीघ्र ही स्वस्थ हो जाते है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 18 से 44 वर्ष के अंत्योदय कार्डधारियों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। इस उम्र के सभी अंंत्योदय कार्डधारी हितग्राही अधिक से अधिक वैक्सीन लगाए। शासन द्वारा जनता की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

कलेक्टर वर्मा ने शासकीय मेेडिकल कालेज पेण्ड्री की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि वहां तकनीकी तथा अन्य समस्या आने पर तत्काल ठीक किया जाए। मितानिनों द्वारा घर-घर सर्वे कर सर्दी, खांसी, बुखार लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका सेम्पलिंग किया जाए तथा जिनकों लक्षण है, उन्हें दवाई किट भी दिया जाए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक, डीपीएम गिरीश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, ईडीएम सौरभ मिश्रा, शासकीय मेडिकल कालेज के डॉ. पोषण एवं अरविंद चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।