राजनांदगांव/डोंगरगढ़ : शराब के नशे में मदहोश पुलिस वाले पर कार्यवाही…

राजनांदगांव/डोंगरगढ़। 4 मई के दोपहर को ग्राम पुरेना तिराहा के पास आरोपी नंदु कुंजाम पिता सुखसिंग कुंजाम उम्र 23 साल साकिन बांकलेडी पुरेना तिराहा के पास शराब के नशे में मदहोश होकर पड़ा हुआ है, जिससे आम लोगों को रास्ते में आने जाने से क्षोभ प्रकट हो रहा है।

Advertisements

ग्रामीणों की सूचना पर मौके में रेड कार्यवाही किया गया । मौके में आरोपी शराब के नशे में मदहोश पड़ा हुआ था। जिससे आने जाने वालों को क्षोभ प्रकट हो रहा था। मौके पर गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया। गवाह का कथन लिया गया।

गवाहो के कथन व संपूर्ण कार्यवाही के दौरान आरोपी के विरूद्ध धारा 36 च (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी को विधिवत 4 मई के 02 बजे गिरफ्तार कर सक्षम जमानतदार पेश करने पर मौके पर 10000-10000 रूपये के जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।