राजनांदगांव । दुर्ग जिला के ननकट्ठी की ओर से महाराष्ट्र के नागपुर स्थित कट्टीपार ले जा रहे मवेशियों से भरे वाहन को बसंतपुर पुलिस ने कब्जे में लिया है।

वाहन से 21 नग मवेशी बरामद की गई है। वहीं तस्कर मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तस्करों द्वारा रायपुर में गौरक्षकों द्वारा रोकने का प्रयास करने पर उन लोगों को रौदने का प्रयास कर फरार हो रहे थे। गौरक्षकों द्वारा वाहन को बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहारा पेट्रोल पंप के पास वाहन को कब्जे में लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा रायपुर निवासी बजरंग दल जिला सह संयोजक अंकित द्विवेदी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन क्रमांक एमएच 40 एके -0989 में तखतपुर से अवैध रूप से बिना चारापानी के मवेशी भरकर दुर्ग की ओर आ रहा है।
सूचना पर गौसेवक अनिल दौतानी, मनोज जंघेल, अमिताभ वर्मा, प्रवीण साहू, हर्ष मिश्रा एवं अन्य गौसेवकों के साथ ननकटठी (दुर्ग) चौक के पास नाकाबंदी किये।










































