back to top

राजनांदगांव : छुरिया विकासखंड में कुल 262 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगा….

ग्राम महरूम में ग्रामवासियों के भ्रम को दूर कर लगाया गया 82 लोगों को वैक्सीन

Advertisements

राजनांदगांव छुरिया विकासखंड में वैक्सीनेशन का कार्य तेज गति से जारी है। ग्राम महरूम में टीकाकरण के प्रति भ्रम की स्थिति को देखते हुए सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पीओ मनरेगा के इंजीनियर, करारोपण अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन के संयुक्त प्रयासों से 18 से 44 वर्ष आयु के अंत्योदय कार्डधारियों के 82 ग्रामवासियों का टीकाकरण किया गया।

अफवाह एवं भ्रम की स्थिति के बीच ग्राम महरूम में टीकाकरण कराना चुनौतीपूर्ण रहा, जिसे टीम ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उल्लेखनीय है कि छुरिया विकासखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमर्दा में अब तक 262 पहला डोज ग्रामवासियों को लगाया गया है। वहीं 18 से 44 वर्ष आयु के अंत्योदय कार्डधारियों के कुल 154 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगा है।

कोरोना से सावधानी रखने के लिए गांव में मुनादी कराई जा रही है एवं ग्रामवासियों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page