राजनांदगाव। महापौर हेमा देशमुख ने प्रदेश के पत्रकारों को कोरोना फ्रंटलाईन वारियर्स का दर्जा देने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
Advertisements

मुख्यमंत्री को लिखे गये पत्र में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि प्रदेश के पत्रकार कोरोना महामारी में दिन-रात काम कर कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को इस महामारी से निपटने जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
साथ ही वर्तमान में समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को कोरोना टीका वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी पत्रकारों को फ्रटलाईन वारियर्स का दर्जा देने की मांग की है।










































