back to top

कांकेर : लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले 29 लोगों पर जुर्माना….

कांकेर कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा जिले में लॉकडाउन किया गया हैं। जिले के नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में कोरोना गाईडलाईन का पालन नहीं करने वाले 29 लोगों से 14 हजार 500 रूपये का चालानी कर अर्थदण्ड लिया गया।

नगर पालिका कांकेर में पांच लोगों से 02 हजार 500 रूपये, नगर पंचायत चारामा में पांच लोगों से 02 हजार 500 रूपये, पखांजूर में पांच लोगों से 02 हजार 500 रूपये, भानुप्रतापपुर में लॉकडाउन अवधि में बेवजह घुमने वाले पर चालानी कार्यवाही करते हुए बारह लोगों से छः हजार रूपये और नगर पंचायत अंतागढ़ में दो लोगों से 01 हजार रूपये का अर्थदण्ड लिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page