back to top

राजनांदगांव : फ्रिज देने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव कोलड्रिंक तथा जनरल स्टोर का काम करने वाले एक व्यावसायिक को फ्रिज देने के नाम पर 18000 की ठगी करने वाला एक आरोपी तीन माह बाद पुलिस द्वारा दबोच लिया गया। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। तुमडीबोड पुलिस चौकी ने पीड़ित यशवंत देवांगन ने फरवरी माह में शिकायत दर्ज कराया था कि उसकी जनरल स्टोर की दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति पाउडर आदि सामान बेचने आया ।

Advertisements

उक्त व्यक्ति ने यह कहा कि गर्मी का मौसम आ रहा है मैं तुम्हें विशेष छूट पर फ्रिज दिला दूंगा 17500 रूपए लेकर कहां 2 घंटे में फ्रिज दुकान पहुंच जाएगी । कहकर मोबाइल नंबर देकर मलाई डबरी दुकान से निकल गया । वहीं दुकानदार फ्रिज का इंतजार करते रहे, लेकिन फ्रिज नहीं आया ।बाद में दुकानदार अपने आप को ठगी का शिकार होना महसूस किया और तुमडीबोड पुलिस चौकी आकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई ।

जिसके बाद तुम्डीबोड थाना प्रभारी रितेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लिया और एक टीम बनाया ठगी के शिकार हुए दुकानदार के बताए हुए मोबाइल नंबर और गाड़ी नंबर पर चेक कर पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि ठगी करने वाला आरोपी अमरजीत सलूजा 50 वर्ष रायपुर निवासी है।


टीम को रायपुर भेज कर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर तुमडीबोड चौकी लाकर कागजी कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजने में तुमडीबोड चौकी थाना ने एक सफलता हासिल की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page