back to top

रायपुर : मिलावटी सैनिटाइजर बनाने वालों पर औषधि विभाग ने की कार्रवाई…

रायपुर – राजधानी में लगातार मिलावटी सैनिटाइजर बाजार में खपाने का गोरख धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। इसे लेकर दवा दुकानों में औषधि विभाग की कार्रवाई जारी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी सैनिटाइजर को लेकर एक मई को औषधि विभाग के अधिकारियों ने राजधानी के चार मेडिकल दुकानों में छाप मारकर सैनिटाइजर का सैंपल लिया था ।

Advertisements

इसमें ड्रमरतराई के अपेक्स मेडिकल और रजबंधा मैदान स्थित श्रीहरि डिस्ट्रीब्यूटर फरिश्ता कांप्लेक्स से लिये गए सैंपल अमानक पाए गए हैं। पूछताछ के बाद बुधवार को औषधि विभाग के अधिकारियों ने जिन दो सैनिटाइजर के प्रोडक्ट अमानक निकले, उनमें ईला ट्रेडिंग कंपनी देवेंद्र नगर का नाम मिला। मौके पर जाकर सैनिटाइजर की बोतलों को सील किया गया।

साथ ही अन्य दस्तावेज को अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया है। दस्तावेज मे खरीदी बिक्री का पूरा ब्योरा है। माल कहां-कहां खपाया जा रहा था। उसकी जानकारी ली जा रही है। लिस्ट बनाकर उन मेडिकल दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी ।

विभागीय जानकारी के अनुसार अमानक पाए गए सैनिटाइजर जिस इला ट्रेडिंग कंपनी के हैं। उसका संचालक राकेश सोमानी को बताया गया है जो कपड़े बेचने की आड़ में मिलावटी सैनिटाइजर बनाने का काम करता था। अधिकारियों ने आरोपित राकेश सोमानी के घर और दुकान से लगभग 14 हजार लीटर सैनिटाइजर और 10 हजार बोतल के बिल बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page