back to top

बालोद/गुंडरदेही : खाद भरकर जा रही ट्रक में आइल टंकी के फट जाने से लगी आग…

गुंडरदेही । गुंडरदेही अर्जुन्दा से खाद गोदाम से पिरीद समिति खाद भरकर जा रही ट्रक में आइल टंकी के फट जाने से आग लग गई। जिससे ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वही खाद भी भारी मात्रा में डैमेज हो गया हैं ।

Advertisements

मिली जानकारी अनुसार अर्जुन्दा खाद गोदाम से पिरीद समिति में 20 एमटी सुपर फस्फेट पाउडर खाद बीईसी कंपनी की ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा था। तभी ग्राम कुरदी के पास आइल टैंक फ्ट जाने से आग लग गई। आग लगने से चालक परिचालक चलती ट्रक से कूद गए। जिन्हें गम्भीर चोटे आई हैं। उपचार हेतु उक्त दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। खाद की कीमत 1 लाख 36 हजार बताई गई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अर्जुन्दा पुलिस पहुची और ने जैसे तैसे बेकाबू आग पर काबू पाया गया। वही अब जली गाड़ी को खाली कर परीक्षण किया जाएगा, की कितना खाद डैमेज हुआ हैं। जिसकी वसूली से सम्बंधित कार्यवाही सीसीबी नोडल द्वारा की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page