राजनांदगांव : झोला छाप डॉक्टरों पे हो रहे कार्यवाही पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अखाड़ा प्रमुख ने की निंदा , हो रहे कार्यवाही पे पुनर्विचार कर तत्काल बंद करे मुख्यमंत्री – सुनील सेन….

मैं हमारे मुख्यमंन्त्री से अपील करना चाहता हूँ कि जो ये झोला छाप डॉ पे कार्यवाही हो रही है वो बंद हो और हो सके तो उनको सरकार केम्प लगा के और अच्छी ट्रेनिंग दे ताकि हमारे ग्रमीण सुदूर वनाचल क्षेत्र जहाँ हमारे शासन प्रशासन की स्वास्थ्य सुविधाएँ और विशेषज्ञ डॉक्टर नही पहुँच पा रहे, वहां वो उचित दरो में अपनी सेवा दे ताकि उचित समय मे ग्रामीणों को सही उपचार मिल पाए और होने वाली गंभीर बीमारियों से बच पाए,
ज्यादा गंभीर बीमारी होने पर वही ग्रमीण शहर के बड़े बड़े हॉस्पिटलों के चक्कर काटते है और अपनी जमीन जायदाद से हाथ धो बैठते है


अधिकतर देखा जाता है के प्राइवेट हस्पिटलो में इलाज के नाम पर लुट मची रहती है जिससे ग्रमीण ना घर के हो पाते है ना घाट के और जान से भी हाथ धो बैठते है…..
अतः मैं कहना चाहूंगा के सरकार झोला छाप डॉ पे कार्यवाही करने के बजाय उनको टर्निंग दे
क्योंकि हर जगह सरकारी महकमा अपनी सेवा नही दे पाता
तो कम से कम ये झोला छाप डॉ.. अपनी सेवा दे ताकि समय मे हर जरूरत मन्द हो प्राथमिक उपचार प्राप्त हो ।


हमे पता है के कही कही इन झोला छाप डॉक्टरों की वजह से जान भी चले जाता है लेकिन यह भी सत्य है के शहरों के बड़े बड़े प्राइवेट हॉस्पिटलों ने भी लूट मचा रखा है जान का जोखम वहां भी उतना ही है वही कही कही जंगल इलाको ग्रमीण इलाको में कई जगह ये झोला छाप डॉ… मिल का पत्थर साबित होते है और भगवान स्वरूप अपनी सेवा देते है।

सुनील सेन ने यह भी आरोप लगाया की प्रदेश मे चर्मराई लचर स्वस्थ्य व्यवस्था के वजह से नागरिको को उचित इलाज़ नही हो पा रहा है, यदि इस कार्यवाही पे अंकुश नही लगा तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अखाड़ा प्रमुख के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री व स्वास्थ मंत्री को हस्ताक्षर नुमा पत्र प्रेषित किया जायेगा ।