back to top

राजनांदगांव : होम डिलीवरी से पहले दिन ही लाखों रुपए की कमाई , 4.30 करोड़ शराब की ऑनलाइन बुकिंग , पोर्टल क्रैश….

राजनांदगांव लॉकडाउन के बाद मदिरा दुकानों को ऑनलाइन ट्रैक पर लाकर शराब की होम डिलीवरी तो शुरू की गई । पर पहले ही दिन लाखों शौकीनों की तलब पर पानी फिर गया । सुबह 9:00 बजे की बाद से देर शाम तक 4:30 करोड़ रुपए के शराब की बुकिंग पहुंची ।

Advertisements

जिस पर स्लो सरवर की वजह से दो करोड रुपए शराब डिस्पैच हो सका। आबकारी की वेबसाइट पोर्टल पर 10 लाख से ज्यादा यूजर के धावा बोलते ही पहले 2 घंटे में ही सरवन ने दम तोड़ दिया । सोमवार को शुरू किए गए सिस्टम में ऑनलाइन यूजर की ट्रैफिक जाम होने की वजह से कई शौकीनों के पैसे भी कटे लेकिन शराब के लिए सभी छटपटाते रह गए ।

सर्वर का लिंक टूट जाने के बाद कई घंटे तक वेबसाइट ही नहीं खोल पाए । शौकीन अपने ही वॉलेट में पैसा रखने के बाद भी दारू की बोतल के लिए तरस गए। आबकारी विभाग ने 10 मई से शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू करने का निर्णय लिया है कई दिनों से शराब दुकानें बंद रखे जाने के बाद प्रदेश में शौकीनों के बीच इस तरह से बेचैनी बढ़ी कि पहले दिन के शुरुआती तक से 2 घंटे में ही आबकारी की वेबसाइट का दम निकल गया । रायपुर ,दुर्ग और बिलासपुर समेत कई बड़े शहरों में 4 से 5 हजार की शराब बुकिंग के बाद भी ऑनलाइन डिलीवरी का आंकड़ा 50 प्रतिशत ही रहा।

एक साथ टूट पड़े शौकीन

लंबे दिनों बाद ऑनलाइन ऐप में अचानक बहुत सारे लोग एक ही समय में टूट पड़े थे । शायद इसी वजह से सिस्टम स्लो हो गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page