back to top

राजनांदगांव : एसडीएम खैरागढ़ ने किया टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण…

राजनांदगांव 12 मई 2021। अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्रीमती निष्ठा पांडे ने विक्टोरिया स्कूल, पांडादाह, ठेलकाडीह एवं एन मुढ़ीपार में कोरोना टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि अंत्योदय, बीपीएल एवं एपीएल कार्डधारियों के लिए वैक्सीनेशन की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान वैक्सीन लगाने आए हितग्राहियों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने से कोरोना से संक्रमित होने का खतरा कम हो जाता है जिससे अन्य व्यक्ति सुरक्षित रहेंगे।

वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। टीकाकरण केन्द्र में वैक्सीन लगाने आए लोगों को कहा कि सभी टीकाकरण के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने केन्द्र में अधिकारियों को पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Advertisements

You cannot copy content of this page