राजनांदगांव : शासन के महा जांच अभियान के तहत जिले में 24×7 रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा कल से तीन केन्द्रों में…

राजनांदगांव 12 मई 2021। राजनांदगांव जिले में कोरोना जांच के लिए तीन केन्द्रों में दिन एवं रात 24 घंटे एंटीजन टेस्ट की सुविधा कल से दी जाएगी। जिनमें दिग्विजय स्टेडियम, गांधी सभागृह एवं पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ में यह सुविधा कल से रहेगी।

Advertisements

नागरिक किसी भी समय दिन या रात में सेम्पल देकर एंटीजन टेस्ट करवा सकते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के महा जांच अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम के 49 केन्द्रों में कल से सप्ताह में सात दिन 24 घंटे रैपिड एंजीजन टेस्ट किया जाएगा।