back to top

अम्बिकापुर : अक्षय तृतीया के दिन रुकवाया गया 11 बालविवाह….

अम्बिकापुर 15 मई 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास, पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अक्षय तृतीया के दिन  14 मई को जिले के विभिन्न ग्रामो में आयोजित विवाह में  11 बालविवाह रुकवाया गया।

Advertisements

जिला महिला एवं  बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज ने  बताया कि टीम के द्वारा सूचना के आधार पर शादी घर में जाकर लड़कियों के उम्र संबंधी दसतावेज से नाबालिग होने की पुष्टि पर उनके परिजनों को समझाईश देकर विवाह स्थगित करवाया गया। उन्होंने बताया कि अम्बिकापुर जनपद के कोरिमा, लखनपुर जनपद के ग्राम पुटा, तुरना, जयपुर, उदयपुर जनपद के खरसुरा एवं मटिरिंगा, लुण्ड्रा जनपद के ग्राम लालमाटी, रायकेरा और पडौली, दरिमा तहसील के बरकेला में 2 बालविवाह रुकवाया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page