राजनांदगांव 16 मई। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जा रहा है। लाकडाउन के कारण माह मार्च व अपै्रल के पेशन का भुगतान हितग्राहियों को नहीं हो पाया था। उक्त दोनो माह के पेंशन का भुगतान के लिये वार्डो में 19 मई से 08 जून 2021 तक शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है।

जिसके तहत 19 मई को बजरंगपुर वार्ड नं. 1 के लिये साहु धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव में व महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिये लोधी भवन में, 20 मई को पदुमलाल पुनालाल बक्शी वार्ड नं. 4 के लिये पंचायत भवन नया ढाबा मेें, 20 मई को मोतीपुर वार्ड नं. 03 व रामनगर वार्ड नं. 08 के लिये मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन में एवं 21 मई को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर चिखली में, शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 के लिये शिव मंदिर शांति नगर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है। जिसका आई. सी. आई. सी. आई. बैक द्वारा सत्यापन भी किया गया था। जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा।
जिसके लिये आधार कार्ड व बैक पास बुक लेकर उपस्थित होना है। जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा। इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेग।
उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।










































