back to top

राजनांदगांव : नगर निगम क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण के लिए बनाएं गए विभिन्न केन्द्र….


राजनांदगांव 15 मई 2020। नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत कोरोना टीकाकरण के लिए विभिन्न केन्द्र बनाए गए हैं। जहां पर कोरोना टीकाकरण कराया जा सकता है। फ्रंट लाईन वर्कर का टीकाकरण नगर निगम राजनांदगांव में किया जाएगा। 18 से 44 वर्ष के एपीएल कार्डधारियों का टीकाकरण शासकीय कमला कॉलेज, शासकीय पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी स्कूल गौरव पथ, शासकीय उर्दू नगर निगम स्कूल, नंदई सामाजिक भवन और शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री मेें किया जाएगा।

18 से 44 वर्ष के अंत्योदय एवं बीपीएल कार्डधारियों का टीकाकरण शासकीय जिला चिकित्सालय बसंतपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लखोली, शंकरपुर स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर में किया जाएगा। 45 वर्ष व 45 वर्ष से अधिक आयु वाले हितग्राहियों का टीकाकरण शासकीय जिला चिकित्सालय बसंतपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लखोली, शंकरपुर स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर, दिग्विजय स्टेडियम, स्टेशन पारा और शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री में किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page