राजनांदगांव। कांग्रेस कमेटी के उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा कि महापौर हेमा सुदेश देशमुख की सक्रियता और लोकप्रियता से भाजपा नेता घबरा कर अनर्गल बयानबाजी कर रहें है।
उन्होंने कहा महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने महिला होकर भी अपनी जान जाखिम में डाल कर कोरोना काल में मजबूती से हर वर्ग की सेवा की है। गरीबों को राशन दिया, जरुरतमंदों के लिए अस्पताल में बेड, दवा, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर का प्रबंध किया। कोविड सेंटर खोला, लोगो को वैक्सिन लगाने अपील की। हर तबके के साथ उनके सुख दुख में खड़ी रही।
यह देख भाजपा नेता घबरा गए और पूर्व मुख्यमंत्री के सामने अपना नंबर बढ़ाने केवल बयानबाजी कर रहें है। भाजपा नेता केन्द्र सरकार को वैक्सीन फ्री करने महंगाई कम करने पत्र लिखे।










































