दुर्ग 17 मई ! निगम आयुक्त हरेश मंडावी होम क्वारेंटाईजन में रहने के बाद आज स्वस्थ होते ही निगम के कार्यो में जुट गये ।
शहर की सफाई के तहत् वे आज धमधा नाका स्थित कचरा पृथककरण सेंटर पहुॅचें । स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पीयूआई शेखर वर्मा के साथ स्वच्छता दीदीयों से कार्यो का जायजा लिये । उन्होंने कहा सफाई कर्मचारी ही असली कोरोना योद्धा है । जो अपने कार्य को निरंतर कर शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभायें हैं ।

सेग्रीकेशन के साथ घर-घर से उठायें कचरा-
आयुक्त मंडावी आज स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य के साथ धमधा नाका एसएलआरएम सेंटर पहुॅचकर घर-घर कचरा कलेक्शन करने वाली महिला समूह की महिलाओं से मुलाकात की । उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। स्वास्थ्य अधिकारी गुप्ता को समस्याओं का निराकरण करने निर्देश दिये । उन्होंने प्रत्येक घर से सेग्रीकेशन के साथ कचरा लेने के निर्देश दिये ।
स्वच्छता दिदीयों को किया प्रोत्साहित-
कोरोना काल में भी शहर की स्वच्छता को बनाये रखने निरंतर अपने कार्यो को पूरी ईमानदारी से करते रहें हैं। आयुक्त मंडावी ने उनका उत्साहवर्धन किये । उन्होंने उनके कायों की जानकारी लिये तथा प्रशंसा कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया । उन्होंने कहा कोविड काल में भी आप लोगों ने शहर की स्वच्छता को बनाये रखा है यह हिम्मत की बात हैं । आप लोग प्रत्येक घर से सेग्रीकेशन कर कचरा लेवें । किसी के द्वारा कचरा नहीं दिये जाने पर अपने स्वच्छता निरीक्षक को सूचित करें।










































