बिलासपुर : छः बदमाशों ने मिलकर युवक कर दी हत्या…

बिलासपुर देर रात फॉर्म हाउस से मौज मस्ती कर लौट रहे बदमाशों ने साइड देने को लेकर विवाद होने पर एक युवक के चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने रात को गांव में दबिश देकर दो नाबालिग को सहित छह हमलावर को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है ।

Advertisements


कोनी थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि 16 मई की रात 1:30 बजे जलसों निवासी आकाश वर्मा पिता कमल वर्मा 19 साल दोस्तों के साथ सेलर जा रहा था । भरारी पुल के पास दो नाबालिगों सहित छह बदमाशों फार्महाउस से पार्टी मना कर और मौज मस्ती कर बाहर निकल रहे थे । आकाश ने उनसे साइड मांगा तो युवक उसके साथ गाली गलौज करने लगे गाली देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे।

आकाश के दोस्तों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की जिससे सभी भाग गए । इधर हमलावरों ने आकाश के साथ मारपीट करते हुए चाकू से उसके सीने के अलावा गला , पीठ पर हमला कर दिया । जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई।

झाड़ियों में छिपे थे आरोपी पकड़े गए
गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के खून से लथपथ लाश सड़क पर पड़ी हुई मिली हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । थाना प्रभारी स्टाफ सहित मौके पर पहुंच गया प्रभारी यादव व एएसआई शैलेंद्र सिंह ने अलग अलग टीम बनाकर 2 घंटे में खेत सर्च किया तो आरोपी झाड़ियों में छिपे हुए मिले ।