राजनांदगांव: “सेंट्रल विस्टा” पर सवाल उठाने पर साधा निशाना, सांसद संतोष पांडे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र…

रायपुर। बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चिट्ठी लिखकर सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट पर सवाल उठाने पर निशाना साधा है.  उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतमाला प्रोजेक्ट, नर्मदा वैली प्रोजेक्ट, दिल्ली-मुंबई कारिडोर भी बंद कर दें.

Advertisements

सांसद संतोष पांडेय ने अपने पत्र में कहा कि आपके नेतृत्व वाली सरकार के नित नए शिगूफ़ो ने बेहद निराश किया है. आखिर ऐसे समय में भी इतनी अधिक सियासत? शासन की तमाम विफलताओं पर पर्दा डालने आप जिस तरह रोज श्रम करते हैं, उतना अगर संकट से निपटने की कोशिश में लगाते तो प्रदेश में हालात बेहतर हो सकते थे. आपकी प्राथमिकता सिर्फ़ नक़ली गांधी परिवार है. छत्तीसगढ़ में अब भूपेश मॉडल नहीं चलेगा, असम ने भी ठुकरा दिया है.