back to top

जगदलपुर : कलेक्टर ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण….

जगदलपुर 19 मई 2021कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बुधवार को दरभा विकासखंड के चन्द्रगिरी हाई स्कूल स्थित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किए। निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से दवाइयों की उपलब्धता और टीका लगवाने पहुंचे ग्रामीणों से भी चर्चा किए।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, सीईओ जनपद पंचायत दरभा कौशल तेंदुलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क में कार्य कर रहे युवोदय वालिंटियर्स से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के संबंध में भी चर्चा किए।

Advertisements

You cannot copy content of this page