back to top

राजनांदगांव: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रवक्ता सहित संलिप्तों पर दर्ज हो F.I.R. – आसिफ…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पी. एल. पुनिया के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश महासचिव एवं राजनादगांव शहर जिला कांग्रेस के प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, महासचिव बी एल संतोष, केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी के द्वारा अपने टवीटर एकांउट में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर व्यक्तियों के बीच देश में समप्रदायिक, द्वेष अशांति फैलाने ,हिंसा व नफरत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फर्जी खबरें पोस्ट करने के विरोध में उत्तर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष आसिफ अली सहित ब्लाक पदाधिकारी व पार्षद गण चिखली चौकी राजनांदगांव पहुंचकर भाजपा नेताओं सहित प्रकरण में संलिप्तों के विरूद्ध आईपीसी एवं आईटीएक्ट एक्ट की धारा 124A, 153A, 295A, 298, 499, 503, 504 व 505 के तहत चौकी प्रभारी को F.I.R. दर्ज करने बाबत कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए आवेदन दिए है।

Advertisements

इस दौरान नगर निगम के चेयरमेन मधुकर बंजारे, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, पार्षद समद खान, पार्षद प्रतिनिधि सचीन टूरहाटे, उत्तर ब्लाक उपाध्यक्ष अमित जंघेल, उत्तर ब्लाक महामंत्री हितेश गोन्नाडे, उत्तर ब्लाक सचिव शेख अनीश उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page