back to top

राजनांदगांव/गंडई: आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला समूह को बांटे गए 45 चूजे…

राजनांदगांव/गंडई- शासन के द्वारा आदिवासियों के आर्थिक विकास के लिए योजनाएं चला रही है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग द्वारा आदिवासी हितग्राही योजना संचालित किया जा रहा है।

Advertisements

गंडई पशुचिकित्सालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम गौठान पथर्रा, वनांचल ग्राम गौठान डुमरिया, मॉडल गौठान मानपुर पहाड़ी को योजना का लाभ दिया गया। महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने कार्य किया जा रहा है।

इस कार्य के लिए पहाड़ी मानपुर से 10 आदिवासी महिला समूह, डुमरिया से 10 आदिवासी महिला समूह तथा पथर्रा से 20 महिला समूह की महिलाओं को लाभान्वित किया गया। योजना में ग्राम के सरपंच एवं पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ संदीप इंदुरकर उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page