back to top

अम्बिकापुर : सरगुजिहा में दीवार लेखन कर महिलाएं फैला रही जन जागरूकता….

अम्बिकापुर 20 मई 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशनुसार जिले में  कोरोना से बचाव एवं नियंत्रण के  लिए जनजागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। प्रशासनिक अमले के द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में सभी जनपदों में महिला समूह के सदस्यों, मितानिन सहित स्वास्थ कार्यकर्ताओ के द्वारा सरगुजिहा में दीवार लेखन  कर ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

अपनी बोली-भाषा में व्यापक प्रचार-प्रसार के द्वारा ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के तरीके सुझाये जा रहे हैं। दीवार लेखन के द्वारा मितानिन से निःशुल्क दवाई का वितरणए होम आइसोलेट मरीजो को कोरोना नियमो का पालन करने, हमेशा मास्क लगा के रखना तथा हाथों को साबुन से धोते रहने की जानकारी वाल राइटिंग के माध्यम से कर रही हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page