back to top

राजनांदगांव: युवा कांग्रेस ने मास्क एवं सेनीटाइजर वितरित कर शहादत दिवस पर किया नमन, नगर वासियों को वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित-चेतन भानूशाली…

राजनांदगांव 21 मई 2021- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर राजनांदगांव शहर युवा कांग्रेस जरूरतमंदों की मदद करते हुए मास्क, सैनिटाइजर एवं राहत सामग्री का वितरण किया गया।

Advertisements

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानूशाली ने कहा कि पूरे प्रदेश सहित राजनांदगांव जिले में पार्टी की ओर से छत्तीसगढ़ मास्क पहनो अभियान के अंतर्गत मास्क की अनिवार्यता को समझा कर वितरित किए जा रहे हैं, क्योंकि वर्तमान में कोरोना संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों में जरूरतमंदों को राहत सामग्री एवं मास्क की सर्वाधिक आवश्यकता है। 

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की शहादत दिवस पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी संतोष कुलकुंडा व सह प्रभारी एकता ठाकुर के मार्गदर्शन एव जितेंद्र उदय मुदलियार के सहयोग से राजनांदगांव युवा कांंग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली एवं प्रदेश महासचिव राजिक, प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रवक्ता प्रीति वैष्णव, प्रदेश सचिव हिमानी वासनिक, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुशवाहा, प्रदेश सचिव निखत परवीन खान, रश्मि चौधरी, इंटक अध्यक्ष गोलू नायक, उपाध्यक्ष वीरेंद्र चन्द्राकर, राकेश चन्द्राकर, दुर्गेश सिंह राजपूत, जस्सु सोनी, साहिल खान के साथ में शहर के मानव मंदिर चौक, जूनि हटरी, गुड़ाखु लाइन जय स्तम्भ चौक में मास्क एवम सेनेटाइजर वितरण किया गया। वही कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने नगर वासियों को जागरूक करते हुए अपील की गई।

कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता में योगदान और कृतज्ञता व्यक्त कर स्वर्गीय राजीव जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया । तदोपरांत कोरोना वायरस व लॉक डाउन के चलते काम मजदूरी बन्द होने के कारण प्रभावित जरूरतमंदो  लोगों को सहायता कर खाद्य सामग्री एवं मास्क का वितरण लगातार किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page