रायपुर : वन मंत्री अकबर ने शोक संतप्त परिवारों से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की…

रायपुर, 28 मई 2021प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कल कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेंगाखार में सरपंच मोहन अग्रवाल, निगम सिंह नेताम और सहसपुर लोहारा में अशोक चोपड़ा के निवास पर परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।

Advertisements

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामकली धु्रर्वे और नीलकंठ चंद्रवंशी, कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, जमील खान, सुमरन सिंह धुर्वे, तानसेन चौधरी, लेखराम पंचेश्वर, सरपंच मोहन अग्रवाल, जागृतदास मानिकपुरी, लेखा राजपुत, अजहर खान सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री अकबर ने ग्राम बहनाखोदरा में सुमिरन सिंह नेताम के निवास पर परिजनों से भेंट-मुलाकात किए।