राजनांदगांव: पार्षद ने दिया मानवता का परिचय, जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य- अरविंद वर्मा…

राजनांदगांव 29 मई 2021- किसी राह चलते या गरीब को देखकर एक बार तो हर कोई मदद करने को तैयार हो जाता है। लेकिन जरूरतमंद वर्ग को साल के 365 दिन शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल में निपुण करना बड़े पुण्य का कार्य है। इसके लिए जितनी तारीफ की जाए कम है।

Advertisements

वार्ड के गरीब असहाय जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए राजनांदगांव चिखली /शांतिनगर वार्ड नंबर 6 के पार्षद अरविंद वर्मा सामने आए हैं उन्होंने पूर्व में एवं अपने कार्यकाल के दौरान जरूरतमंद परिवारों का दुख-सुख में लगातार सहायता कर रहे हैं उन्होंने शादी समारोह, अंत्येष्टि कार्यक्रम एवं छट्टी कार्यक्रम मे 50 किलो चावल, एक तेल टीपा सहित आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं।

पार्षद अरविंद वर्मा ने कहा कि लोगों को ईश्वर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। समाज में एकता, भाईचारे और हमदर्द के साथ एक दूसरे के सुख-दुख में मदद करना ही सच्चा धर्म है। जो व्यक्ति समाज के दीन, दुखी, असहाय, लाचार लोगों का सम्मान के साथ मदद करता हो, वैसे व्यक्ति को ईश्वर हमेशा मदद करते हैं।

पार्षद ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण कड़ी है। बेहतर शिक्षा से व्यक्ति के निर्माण के साथ-साथ सच्चे समाज का भी निर्माण होता है।

दूसरों की मदद करना – जीवन का उद्देश्य

पार्षद अरविंद वर्मा का कहना है कि मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से औरों की मदद करना। हमेशा यह देखा गया है कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है, मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। वे अपनी आत्मा से ज़्यादा जुड़े हुए महसूस करते हैं, और उनका जीवन संतोषपूर्ण होता है। जबकि स्पर्धा से खुद को और दूसरों को तनाव रहता है।

 “मेरी पूरी जिंदगी, मैंने इस बात का ध्यान दिया कि हर कोई खुश रहे। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि मेरी जिंदगी में क्या सही हो रहा था या क्या गलत , मैंने हमेशा सभी की मदद की, कभी अपने बारे में नहीं सोचा ।”

पार्षद वर्मा ने कहा कि उनके द्वारा गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों की निरंतर सहायता एवं सेवा कार्य की जाएगी।