
फाइल फोटो
राजनांदगांव 31 मई 2021। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा जनसामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने एवं रोगप्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से नि:शुल्क वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का आयोजन 31 मई से प्रारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम आगामी एक वर्ष तक चलेगा।

कोविड-19 की भौतिक चिकित्सा से स्वस्थ हुए व्यक्तियों, होम आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जनसामान्य इसका लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए हितग्राहियों को ऑनलाईन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन https://forms.gle/cTMpwNVMwMHoktkX7 लिंक में कर सकते हैं। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुबह 6 बजे से सुबह 7 बजे तक एवं शाम 6 बजे से शाम 7 बजे तक छत्तीसगढ़ योग के
फेसबुक पेज https://www.facebook.com/chhattisgarhYogAayog,
यू-ट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UCwGvHhP0pe4zxHVt8gCeUuQ
इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/invites/cantact/?i=1xqvw1oizkujw&utm_contact=m67rw1 एवं
ट्वीटर पेज https://mobile.twitter.com/home?lang=en पर किया जाएगा।
योग प्रशिक्षण की अवधि 45 मिनट की होगी। योगाभ्यास समाप्त होने के बाद वीडियो स्वत: ही फेसबुक एवं यू-ट्यूब चैनल में अपलोड हो जाएगा। जिसे हितग्राहियों एवं जनसामान्य द्वारा किसी भी समय देखा जा सकता है।
योग प्रशिक्षक हितग्राहियों को अपने घरों से ही जूम एप, गुगल मीट, सिस्को वेबएक्स आदि ऑनलाइन एप के माध्यम से लाइव इन योग कक्षाओं से जुड़कर इसका लाभ लिया जा सकता है।










































