back to top

कवर्धा : इतवारी राम मछिया बने राज्य योजना आयोग के टास्क फोर्स सदस्य….

कवर्धा, 31 मई 2021। राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष एंव विशेष संरक्षित जनजाति के अधिकारों के लिए कार्य कर रहे समाज सेवक ईतवारी राम मछिया(बैगा) को राज्य योजना आयोग के आदिवासी विकास,वन एंव वन्य जीव प्रबंधन,लघु वनोपज प्रबंधन क्षेत्रों का विकास की 12 सदस्यीय टास्क फोर्स का सदस्य बनाया गया है।

Advertisements

टास्क फोर्स के अध्यक्ष राजेश तिवारी मुख्यमंत्री के सलाहकार को बनाया गया है। ईतवारी राम मछिया (बैगा) को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एंव उनके सलाहकार राजेश तिवारी व्यक्तिगत तौर पर बहुत क़रीबी माने जाते हैं। इसलिए उनका इस टास्क फोर्स में शामिल होने से राज्य के सभी विशेष संरक्षित जनजातियों में जबरदस्त उत्साह एवं ख़ुशी है। लोगों का सरकार के नीति एंव योजनाओं पर विश्वास में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुआ है।


ईतवारी राम मछिया (बैगा) को टास्क फोर्स में सदस्य बनाने पर विशेष संरक्षित जनजाति के सदस्यों एंव बैगा समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके सलाहकार राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर, आदिम जाति मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page