राजनांदगांव 01 जून 2021- कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के रोकथाम हेतु कार्यालयीन आदेश क्रमांक 1945/ अ.जि. दं. / सा.लि. / 2021 दिनांक 25.05.2021 द्वारा जिला राजनांदगांव में सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध अधिरोपित किये गये हैं।
Advertisements

वर्तमान परिस्थितियों में संक्रमण की दर में कमी होने के बावजूद भी सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर युक्तियुक्त प्रतिबंध निरंतर जारी रखना आवश्यक प्रतीत होता है। अतः निम्नलिखित आदेश कलेक्टर के द्वारा जारी किया गया है-














































