राजनांदगांव 2 जून 2021- राजनांदगांव कवर्धा रोड मे सिंगारपुर ठेलकाडीह के बीच मारुति आल्टो पेड़ से टकराई गई। जिसमे दो युवको की मौके पर ही मौत ! कार ठेलकाडीह निवासी मधु देशलहरे की है, दोनो युवक आपस मे रिश्तेदार हैं। घटना सुबह करीब सात से आठ बजे के आसपास की बताई जा रही है मृतक राहुल देशलहरे व मयंक देशलहरे सुबह कार लेकर घूमने/ कार चलाना सीखने निकले थे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए । घटनास्थल खैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतकों के पोस्मार्टम कर परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया।

राजनांदगांव-कवर्धा रोड पर आज सुबह करीब 7-8 बजे एक तेज रफ्तार आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस भयानक हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। कार पेड़ से जिस अंदाज में टकराई है, उसे देखकर समझ में आ रहा है कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसे चालक नियंत्रित नहीं कर पाया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा राजनांदगांव-कवर्धा रोड पर सिंगारपुर-ठेलकाडीह के पास हुआ है।
इस भयंकर हादसे की जो तस्वीर सामने आई है, उसके मुताबिक कार सीधे पेड़ से नहीं टकराई है, बल्कि पहले ब्रेक लगाकर कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन रफ्तार की वजह से कार पहले तो सड़क पर घिसटती रही, उसके बाद उतनी ही तेजी से जाकर पेड़ से टकरा गई। जिसकी वजह से कार का बांया हिस्सा पेड़ से टकरा गया और कार भीतर तक धस गई। जिसकी वजह से कार सवार युवकों को किसी तरह का मौका नहीं मिला।
सड़क हादसे की सामने आई तस्वीर को देखने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है, कि हादसे कितना भयानक था। वहीं सड़क खाली होने का भी अनुमान लगाना कठिन नहीं है। जिस आल्टो कार में दो युवक सवार थे, वह पेड़ से इस बुरी कदर टकराया है, कि कार के बीच का हिस्सा आपस में मिल गया है। ऐसे में सवार किसी भी शख्स का जिंदा बच पाना नामुमकिन है।












































