back to top

राजनांदगांव/डोंगरगढ़: आम पेड़ के नीचे सार्वजनिक रूप से शराब पीते व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा…

डोंगरगढ़ । बोरतलाव के पास स्थित ग्राम छिन्दीजोब चौक आम पेड के नीचे सार्वजनिक रूप से शराब पीते व्यक्ति पर पुलिस ने प्रकरण बनाया । आम पेड़ के नीचे व्यक्ति शराब सेवन कर रहा था।

Advertisements

जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम मूलचंद नेताम पिता भरतलाल नेताम उम्र 44 साल साकिन पत्थरी थाना डोंगरगांव बताया गया। समक्ष गवाह के आरोपी मूलचंद नेताम का पंचनामा तैयार किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध पाये जाने से 30 मई को गिरफ़्तार किया गया। अपराध जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। पुलिस की ओर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page