back to top

धमतरी : दो भाइयों के बीच वाद-विवाद के चलते जोरदार तमाचा ने ले ली एक भाई की जान…

धमतरी : थाना मगरलोड अंतर्गत ग्राम घनघुड़ा में मामूली सी बात पर अपने सगे भाई को जोरदार तमाचा जड़ देने से भाई जमीन पर गिर पड़ा। इसके कारण सिर में गंभीर चोट आई और भाई की मौत हो गई।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि थाना मगरलोड अंतर्गत ग्राम घरघुड़ा में मामूली बात पर भाई द्वारा थप्पड़ से मारपीट कर अपने सगे भाई को गंभीर चोट पहुंचाया जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत्यु होने की सूचना थाना मगरलोड पुलिस को मिली। जिस पर मगरलोड प्रभारी प्रणाली वैध अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए घटनास्थल पर भौतिक साक्ष्य संकलित किए । उक्त घटना पर से थाना मगरलोड में आरोपी कुशल नेताम के विरुद्ध धारा 302 भादवी की तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय बीपी राजभानु ने थाना प्रभारी मगरलोड को त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया।


मामले की विवेचना क्रम से ज्ञात हुआ कि घटना के 2 दिन पूर्व ही मृतक लाभा नेताम ने घर में गाली गलौज कर झगड़ा विवाद किया। जिस पर उसके भाइयों जोगेश्वर नेताम ,थानेश्वर नेताम और कुशल नेताम ने समझाईश भी दी। घटना बीते 1 जून की है जिसमें जुड़वा भाई ने ग्राम घरघुड़ा में दो जुड़वा भाई लाभा नेताम एवं कुशल नेताम के मध्य पुनः वाद-विवाद एवं गाली गलौज होने लगा लाभा नेताम शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था । जो मना करने के बाद भी नहीं माना इस दौरान सगे भाई कुशल नेताम ने थप्पड़ लाभा नेताम को मार दिया ।जिससे लाभ सड़क पर गिर गया। और उसके सिर में गंभीर चोट आई जिससे उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।


थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैध के नेतृत्व में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी कुशल नेताम को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ।आरोपी को स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page