राजनांदगांव: जीवन है अनमोल आओ मिलकर पेड़ बचाए पौधे लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-शिव वर्मा…


राजनांदगांव 5 जूूून 2021। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने कहा कि आज दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हर साल 5 जून के दिन दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है।

Advertisements

इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। पर्यावरण के प्रति हर व्यक्ति को अभी वर्तमान में सांस लेने के लिए हवा कितनी जरूरी है इसे समझना और सहजना भी होगा। तभी हम आने वाले समय के लिए कुछ कर पाएंगे।

1) धरती का आवरण बचाएं, आओ पर्यावरण दिवस मनाए। चलो अपनी दुनिया को एक सुंदर जगह बनाएं, हरे भरे पौधे को लगाकर पृथ्वी को दुल्हन सा सजाए।

2) चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं ,सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाए।

3) मत करो धरती पर तूम अब अत्याचार क्योंकि यही तो है हमारी सांसों का आधार।

4) पर्यावरण प्रदूषण जो इतना फैलाओगे, तो प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बच पाओगे, कुछ नहीं होगा पर्यावरण दिवस मनाने से, पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से।

5) जब तक पेड़ों को कटने से बचाने में सफल हो जाओगे, तभी पर्यावरण को स्वच्छ बना पाओगे, जब तुम एक पेड़ लगाओगे और लोगों को जागरूक बनाओगे तभी पर्यावरण की सुरक्षा कर पाओगे।

6) धरती, नदिया, तालाब से प्यारे, सब के सब दोस्त हमारे, इन सब को संरक्षित रखना, सबको है, सुरक्षित रखना, यही है, अब कर्तव्य हमारा पेड़ बचाए जीवन सारा।

7) चिंतित है, आज सभी बुद्धि जन कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण, लोग कहे नए वृक्ष लगाओ तो कोई बोले जो है, उन्हें बचाओ।

8) पानी नहीं बचाओगे, याद रखो पछताओगे, सुखी सरिता, सूखे सारे, कहते हैं जल बर्बाद ना करें।

9) पेड़ लगाकर करें पर्यावरण की सुरक्षा तभी होगी अपने जीवन की रक्षा।

10) जब तक हरियाली है, तभी तक भविष्य है, जब हरियाली नहीं होगी तो भविष्य भी नहीं होगा।

वर्मा ने कहा कि एक पेड़ 10 पुत्रों के समान है। पेड़ लगाकर अपने जीवन को धन्य बनाएं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आप सबको बधाई एवं शुभकामनाएं।