back to top

राजनांदगांव : झुग्गी वासियों को स्थाई पट्टा देने के लिए आंदोलन करने वाले कांग्रेसी दिखाई नहीं दे रहे है – शिव वर्मा….


राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़े वर्ग के जिलाध्यक्ष पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने कहा कि झुग्गी वासियों को स्थाई पट्टा देने की चुनावी घोषणा कांग्रेस सरकार की रद्दी टोकरी में उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेश के द्वारा अपनी घोषणा पत्र में सब को स्थाई पट्टे देने की बात कहां कर गरीबों से वोट बटोर लिए और सत्ता में आने के बाद गरीब झुग्गी वासियों को स्थाई पट्टा देने की बात दूर है, कांग्रेस गरीब परिवारों के तरफ मुड़कर भी देखना नहीं चाहते विगत दिन कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ता झुग्गी वासियों को भ्रमित कर निगम में बुलाए और निगम आयुक्त को पट्टा देने की मांग कर गरीबों के साथ मजाक किया।

Advertisements

वर्मा ने कहा कि पट्टे देने के काम सरकार का है। शहर के आधे से ज्यादा क्षेत्र में गरीब परिवार के लोग अपने जीवन यापन के लिए झुग्गी झोपड़ी बनाकर बरसों से निवास करत रहे बैगा पारा लखोली, मुरूम खदान संतोषी नगर, मोती तलाव, बजरंग नगर, जोगी नगर, स्टेशन पारा, शंकर नगर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास, रेवाड़ीह, प्रभात नगर, सागर नगर, गौरी नगर, मैं निवासरत लोगों को आज भी स्थाई पट्टा प्रधान नहीं किया गया है। आज भी यहां के लोग स्थाई पट्टा मिलने की रास्ता देख रहे हैं

वर्मा ने कहां की कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र और गंगाजल की कसम खाने वाले प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीब झुग्गी झोपड़ी वासियों से स्थाई पट्टा देने के लिए वोट लेकर उन्हें गुमराह किया गया है। वर्मा ने शहर के सभी झुग्गी वासियों से अपील की है कि गुमराह करने वाले कांग्रेसियों से सावधान रहने कहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page