back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने त्रिवेणी परिसर का किया अवलोकन, जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश…

राजनांदगांव 13 जून 2021 – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने त्रिवेणी परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि देश के तीन महान विभूतियों डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, गजानंद माधव मुक्तिबोध, डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में निर्मित किया जा रहा त्रिवेणी परिसर शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा।

उन्होंने नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समीप ही स्थित चित्रकूट जलप्रपात की तर्ज पर बने जलप्रपात का भी अवलोकन किया। 30 लाख रूपए की लागत से बन रहे त्रिवेणी परिसर में सोलर ट्री भी लगाया गया है एवं साज-सज्जा जारी है।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संदीप तिवारी, ललित मानकर, ईई नगर निगम यूके रामटेके एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Advertisements

You cannot copy content of this page