back to top

राजनांदगांव: महापौर हेमा देशमुख ने संकेतिक चूल्हा जलाकर गांधीगिरी से गैस एवं डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में किया प्रदर्शन…

राजनांदगांव 20 जून 2020- रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में महापौर हेमा सुदेश देशमुख के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक चूल्हा जलाकर विरोध दर्ज किया।

Advertisements

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सहयोगियों के साथ वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दौरान तेल की जगह पानी में प्रतीकात्मक रूप से सब्जी भी बनाई। 

कार्यक्रम कि सूत्रधार महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बताया की इस प्रदर्शन के माध्यम से जनता ने आसमान छूती महंगाई का अहिंसात्मक रूप से यह जो विरोध किया है इसके बाद भी यदि केंद्र सरकार दाम कम नहीं करती तो जनता को सड़कों पर उतरने में समय नहीं लगेगा। 

महापौर ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के महंगाई से जनता परेशान हैंं तो गैस में वृद्धि होने से रसोई प्रभावित होने लगा है। जिससे गृहणियों के बीच आक्रोश व्याप्त होने लगा है। केंद्र सरकार राष्ट्रवाद के नाम पर देश की जनता एवं किसानों के हाथ मे भय भूख और महंगाई के समक्ष जूझने को छोड़ दिया गया है।

इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कुसुम दुबे, महिला कांग्रेस जिला प्रवक्ता हिमानी वासनिक, महिला कांग्रेस शहर प्रवक्ता निखत परवीन, महिला कांग्रेसी महासचिव रश्मि चौधरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page