back to top

राजनांदगांव: मास्क नहीं लगाने पर निगम टीम ने आज व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाये 1500/- रूपये जुर्माना…

राजनांदगांव 26 जून 2021। लॉकडाउन खुलने के उपरांत मास्क नहीं लगाने व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा समझाईस देकर जुर्माना लगाने की प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन के उपरांत बाजार में भीड की स्थिति निर्मित हो रही है। जिस कारण सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना एवं मास्क लगाना अनिवार्य हो जाता है। किन्तु समझाईस के बाद भी कुछ व्यक्तियों एवं दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिन्हे प्रतिदिन समझाईस देने के साथ साथ अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की जा रही है।

इसी कडी में आज निगम एवं पुलिस टीम शहर के आंतरिक क्षेत्रों में घुमकर कार्यवाही करते हुये समझाई दी। जिसमें ज्ञानेश ज्वेलरी जय स्तम्भ चौक, अमृत ईलेक्ट्रानिक्स मानव मंदिर चौक एवं अबीरा कॉस्मेटिक्स के संचालक से मास्क नहीं लगाने पर 5-5 सौ रूपये कुल 15 सौ रूपये अर्थदण्ड लगाया गया। साथ ही व्यवसायियों को मास्क लगाने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने समझाईस दी गयी।

आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।

Advertisements

You cannot copy content of this page