back to top

छत्तीसगढ़: ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन को लेकर गाइडलाइन जारी….

छत्तीसगढ़ 27 जून 2021- शिक्षा विभाग ने आनलाइन पढ़ाई को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है। डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे निर्देश में नियमित आनलाइन क्लास के निर्देश दिये हैं।

आदेश में डीपीआई ने कहा है कि पूर्व की भांति पारा कक्षा व मोहल्ला क्लास का संचालन किया जाये। मोहल्ला क्लास का संचालन सार्वजनिक स्थल पर किया जायेगा साथ ही प्राथमिक व माध्यमिक कक्षा के छात्रों की हर दिन उपस्थिति भी ली जायेगी। एटेंडेंस की जानकारी बीईओ दफ्तर व पोर्टल में किया जायेगा।