राजनांदगांव : रोका-छेका अभियान अंतर्गत गौठानों में किया गया पशु चिकित्सा शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन….

198 गौठानों में 32 हजार 145 पशुओं का टीकाकरण, 3 हजार 167 पशुओं का उपचार किया गया

Advertisements


राजनांदगांव छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम रोका-छेका अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार पशुधन विकास विभाग राजनांदगांव द्वारा 1 जुलाई से 10 जुलाई 2021 तक जिले के गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री लोकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में रोक-छेका अभियान अंतर्गत 1 जुलाई से 10 जुलाई 2021 तक 198 गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. राजीव देवरस ने बताया गया कि शिविर में 32 हजार 145 पशुओं का गलघोटू एवं एकटंगिया टीकाकरण किया गया। 3 हजार 167 पशुओं का उपचार, 4 हजार 701 औषधि वितरण, 41 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, 308 बछड़ों का बधियाकरण, 2 हजार 931 पशुओं को कृमिनाशक दवापान, 14 पैरा यूरिया उपचार प्रदर्शन तथा कुल 81 हितग्राहियों के कुक्कुट पालन, बकरी पालन तथा सूकर पालन आवेदन प्राप्त कर स्वीकृत की गई।

अभियान के दौरान कृषक संगोष्ठी का आयोजन कर पशुपालकों को अपने पशुओं को गौठान में ही रखने की समझाईश दी गई। पूरे अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा गौसेवक, प्राईवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ कार्य किया गया।