back to top

राजनांदगांव : वनमंडल के सभी परिक्षेत्रों में फलदार प्रजातियों एवं सीड बाल बुआई का कार्यक्रम आयोजित….


राजनांदगांव वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों के फलदार प्रजातियों एवं सीड-बाल बुआई का कार्यक्रम मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव श्री एन गुरूनाथन, समस्त उप वनमण्डलाधिकारी एवं ग्राम जनप्रतिनिधियों तथा वन प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वनमण्डल के सभी परिक्षेत्रों में संपन्न किया गया।

15 हजार से अधिक फलदार बीज एवं 1 लाख से अधिक सीड-बाल का वितरण वन प्रबंधन समिति को किया गया एवं बीजों का छिड़काव तथा सीड-बाल बुआई का कार्य किया गया। समितियों को फलदार बीजों एवं सीड-बाल का वितरण भी किया गया।