राजनांदगांव 04 अगस्त 2021। शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत शिक्षा सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए जिले के अशासकीय शालाओं हेतु प्राप्त आवेदनों का दस्तावेज सत्यापन संबंधित नोडल प्राचार्य द्वारा 5 अगस्त को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
Advertisements

सभी आवेदक, पालकों को प्रात:10 बजे नोडल प्राचार्य शाला में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया हैं। दस्तावेजों का सत्यापन कर आवेदनों को लॉटरी हेतु मान्य किया जाएगा। प्रथम चरण के लॉटरी के दस्तावेज सत्यापन का अंतिम तिथि 5 अगस्त 2021 है।










































