राजनांदगांव: बुजुर्ग दाई-दीदियों को पढ़ाने सामने आए स्वयंसेवी शिक्षक माधव साहू…

राजनांदगांव- भाजपा दक्षिण मंडल अन्य पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष एवं छात्र युवा मंच प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्वयंसेवी शिक्षक श्री माधव साहू ने बताया की पढ़ना लिखना अभियान से जुड़कर प्रौढ़, अशिक्षित लोगो को शिक्षा का महत्व बताने एवं उन्हें भी शिक्षित करने का बीड़ा उठाया।

स्वयंसेवी माधव साहू ने जानकारी दिया कि पढ़ना लिखना अभियान में कुल 9 अध्याय एवं 24 पाठ पढ़ाना हैं सभी प्रौढ़ शिक्षार्थियों को किताब प्रदान किया जा चुका है और दिनाँक 30/07/2021 दिन शुक्रवार को पढ़ना लिखना अभियान प्रारम्भ किया गया है। आज कक्षा का आठवा दिवस सफल रहा और यह बसंतपुर वार्ड नं 43 में पढ़ना लिखना अभियान के वार्ड नं 43 के प्रभारी श्री नरेश यादव जी के नेतृत्व में पूरे मोहहल्ले भर में सर्वे कर प्रौढ़ अशिक्षित दाई – दीदियों को ढूंढ कर उन्हें साक्षर करने की योजना बनाया गया।

सर्वे के द्वारान कुल 21 प्रौढ़ मिले जो पढ़ने की इच्छुक हैं। इन सभी बुजुर्ग शिक्षार्थियों को बसंतपुर वार्ड नं 43 की पार्षद श्रीमती खेमिन यादव जी के सहयोग से 12 शिक्षार्थियों को स्वयंसेवी शिक्षक माधव साहू द्वारा सामुदायिक भवन बसंतपुर में पढ़ाया जाएगा एवं 9 शिक्षार्थियों को वार्ड नं 43 के ही प्रभात नगर में पढ़ाया जाएगा।

सर्वे करने के द्वारान बसंतपुर मिडिल स्कूल के प्राचार्य एवं पढ़ना लिखना अभियान वार्ड नं 43 के प्रभारी नरेश यादव सर,वार्ड नं. 43 के पार्षद श्रीमती खेमिन यादव, जीवन तारम सर एवं स्वयंसेवी शिक्षक माधव साहू सर का विशेष योगदान रहा।