back to top

राजनांदगांव: छात्र युवा मंच परिवार का 2 दिवसीय प्रथम अधिवेशन…

राजनांदगांव- छात्र युवा मंच के संयोजक नागेश यदु के आदेशानुसार छात्र युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल के नेतृत्व में महावीर चौक स्थित हनुमान जी की मंदिर में बैठक लिया गया। बैठक में रक्तदान, पौधारोपण एवं रक्तदान बनेगा जनअभियान को लेकर 2 दिवसीय अधिवेशन के लिए चर्चा किया गया।

Advertisements

छात्र युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव साहू ने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में प्रथम दिवस मैं बनूँगा रक्तविर इस विषय पर चर्चा हो और अधिवेशन के दूसरे दिन मैं एक युवा एक हुनर इस पर चर्चा होगी। छात्र युवा मंच प्रदेश मंत्री लोकेश बारापात्रे ने बताया कि यह दो दिवसीय अधिवेशन दिसम्बर माह में होगा।

जिसके लिए प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किया जाएगा अधिवेशन में लगभग 150 से 200 सदस्य रहेंगे इस अधिवेशन में लोग रचनात्मक एवं सकारात्मक ऊर्जा से लाभान्वित होंगे।

इस द्वारान छात्र युवा मंच के संयोजक नागेश यदु, छात्र युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल, प्रदेश महामंत्री अगेश्वर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधव साहू, रवीना, सुमन, संजय साहू, अवतार, विकाश, भूषण, कमलेश एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page