back to top

रायपुर : साजा के चोरभट्ठी मे दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत : कृषि मंत्री ने जताया शोक…

जिला प्रशासन द्वारा 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि मंजूर

Advertisements

रायपुर, 28 अगस्त 2021कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड के ग्राम चोरभट्ठी में दीवार के ढहने से दो बच्चों की मृत्यु पर शोक जताया है। चोरभट्ठी गांव की चार वर्षीय बालिका अनुष्का पिता इन्दरमन एवं 7 वर्षीय बालक देवराज पिता भागबली दीवार के पास खेल रहे थे। दीवार ढह जाने से बच्चे दब गए और उनकी मृत्यु हो गई।

मंत्री श्री चौबे के निर्देश पर जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा पीड़ित परिजनों को तत्कालिक सहायता के रुप में 25-25 हजार रुपये मंजूर की गई है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने साजा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को राजस्व पुस्तक परिपत्र क्रमांक 6-4 के तहत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

Advertisements

You cannot copy content of this page