राजनांदगांव : मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर कांफ्रेंस से वापस आते ही कलेक्टर ने सबसे पहले खैरागढ़ पहुंचकर मलैदा कैम्प के आईटीबीपी व सीएएफ के फूड पायजनिंग से पीडि़त 26 जवानों के स्वास्थ्य की ली जानकारी…

सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ में समुचित इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा देखरेख के दिए निर्देश

Advertisements

आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवान खतरे से बाहर

राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टर कांफ्रेंस से वापस आते ही सबसे पहले आज सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ पहुंचकर मलैदा कैम्प के आईटीबीपी व सीएएफ के फूड पायजनिंग से पीडि़त 26 जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने जवानों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की कुशलता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वहाँ उपस्थित बीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को उनके समुचित इलाज की व्यवस्था तथा देखरेख के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जवानों के स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। कलेक्टर ने खाद्य सामग्री स्टोरेज के जांच के निर्देश दिए।


गौरतलब है कि तत्काल ईलाज मिलने से जवानों को राहत मिली और सभी जवान खतरे से बाहर हैं। मलैदा कैम्प में स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए भेजी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी एवं एसडीएम श्री लवकेश धु्रव ने मलैदा कैम्प पहुंचकर जवानों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन ने बताया कि सभी जवानों के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। सभी का स्वास्थ्य ठीक है एवं खतरे से बाहर हैं। 3 जवानों के सैंपल परीक्षण के लिए रायपुर भेजे गए हैं। इस अवसर पर आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट श्री संजय सिंह चौहान, एपीडियोमोलॉजिस्ट सुश्री प्रेरणा सहगल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।