back to top

राजनांदगांव: प्रधानमंत्री कौशल केंद्र राजनांदगांव में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव…

राजनांदगांव – आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र राजनांदगांव में दिनाँक 28/10/2021 को प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार साक्षात्कार का आयोजन किया गया, जिसमें 70 बच्चें पंजीकृत हुए। इस आयोजन में 7 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमे बीपीओ कॉल सेंटर, परफेक्ट सॉफ्टवेयर कंपनी, एल.आई.सी., भारती हाइजीन केअर प्रा. लि., ईश्वरी कारपोरेशन, कैनवास एग्रो प्रा. लि., लाइफ केअर फाउंडेशन सम्मिलित हुए।

Advertisements


इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 45 छात्र-छात्राएँ शॉर्टलिस्टेड हुए।
यह आयोजन समर विश्वास सर(राज्य प्लेसमेंट समन्वयक) और रूपेश देवांगन सर(प्रबंधक प्रधानमंत्री कौशल केंद्र राजनांदगांव) के मार्गदर्शन में हुआ। जिसका नेतृत्व ऋषभ कुमार यदु(प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर) के द्वारा किया गया। जिसमें सम्पूर्ण ऑफिस स्टाफ़ का सहयोग प्राप्त हुआ। यह आयोजन बहुत ही सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Advertisements

You cannot copy content of this page