back to top

राजनांदगांव : महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने दी दीपावली की बधाई…

राजनांदगांव 3 नवम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने दीपावली पर्व पर नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होेंने भारतीय संस्कृति से जुडे दीपोत्सव पर्व की बधाई देते हुए नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि आराोग्य-यश-शांति स्नेह की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश मंे कहा कि पर्व और उत्सव हमारे जीवन से जुडे ऐसे संस्कार है जो मानव समाज को निरंतर कर्मपथ पर चलते रहने की शक्ति देते है। दीपावली में मॉ लक्ष्मी की पूजा करने से धन वैभव, सुख शांति मिलती है। उन्होंने प्रकाश पथ की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देने वाले इस दीप पर्व पर नागरिकों को अपूर्व उमंग उत्सव भाई-चारे से इस पर्व को मानने की अपील की है।

Advertisements


नगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार, श्रीमती सुनीता अशोक फडनवीस, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, राजेश गुप्ता चम्पू, वरिष्ठ सभापति श्री अब्दुल समद खान, कनिष्ट सभापति श्री गामेन्द्र नेताम,जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे व श्री अमीन हुड्डा, अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, श्री ऋषि शास्त्री, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदगणोें ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये दीपावली पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मॉ लक्ष्मी की कृपा सब पर बनी रहे और लोगों के जीवन में सुख समृद्धि का वास हो।

Advertisements

You cannot copy content of this page